हीमोग्लोबिन के लिए कौन सा फल सबसे अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:30

6 Hemoglobin Rich Fruits: एनीमिया है तो करें इन फलों का सेवन :-

1. अमरूद
सोडियम, पोटेशियम, आयरन से भरपूर अमरूद का सेवन एनीमिया दूर करने में फायदेमंद होता है। अमरूद जितना ज्यादा पका हुआ होगा वह उतना ही पौष्टिक होगा। पके हुए अमरूद के सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है। और इसी कारण महिलाओं के लिए तो यह और भी लाभदायक हो जाता है।

2. अनार
अनार में भरपूर मात्रा में आयरन के साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो एनीमिया में लाभदायक होता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने दूध में दो चम्मच अनार पाउडर डालकर पी सकते हैं। जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर सही रहता है।

3. आम
आम में आयरन के साथ विटामिन-ए, सी, विटामिन के मौजूद होते हैं, जो रक्‍त में हीमोग्‍लोबिन की कमी को दूर करते हैं। आम का सेवन करने से हमारे शरीर में अधिक मात्रा में रक्त बनता है, जिससे एनीमिया की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

4. सेब
'एन एप्पल अ डे कीप्स डॉक्टर अवे', यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी। सेब का सेवन हमें ढेरों बीमारियों से छुटकारा दिलाने में किया जा सकता है। जिनमें एनीमिया भी शामिल है। सेब खाने से हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है। इसके अलावा सेब में काफी मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में खून को बढ़ाता है। यही नहीं सेब खाना पेट की समस्‍याओं में लाभकारी है। अगर आप दिन में 2-3 सेब खाते हैं, तो यह दिनभर की आयरन की कमी को पूरा कर देता है।

5. अंजीर
अंजीर में ढेरों पोषक तत्व जैसे ही कैल्शियम, आयरन, सोडियम, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन b1, विटामिन B2 तथा क्लोरीन आदि पाए जाते हैं। शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए 2 अंजीर रात को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उसका पानी पी लें। अंजीर को ऐसे ही खाने से भी हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा 4-5 अंजीर को दूध में उबालकर या अंजीर खाने के बाद उसके ऊपर दूध पीने से भी एनीमिया में राहत मिलती है।

6. अंगूर
अंगूर में भी पर्याप्त मात्रा में आयरन मौजूद होता है जो खून की कमी को पूरा करता है। अंगूर शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है। खून की कमी को दूर करने के साथ ही अंगूर में मौजूद विटामिन-सी बढ़ती उम्र को रोकता है तथा पेट के लिए भी काफी फायदेमंद है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info